Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा

Cow

Cow

मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। घुग्घुस शहर में एक गाय (Cow) के मुंह में बम फटने से उसका जबड़ा उड़ गया। जिसने भी गाय की हालत देखी, उसका दिल दहल गया। बताया जा रहा है कि जंगली सुअरों से फसल को बचाने के लिए खेत में देसी बम रखे गए थे।

ये घटना दर्दनाक होने के साथ ही इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है। क्योंकि हादसे के बाद गाय के मालिक ने उसको लावारिस छोड़ दिया। बुरी तरह जख्मी गाय शहर की सड़कों पर तड़पते हुए घूम रही थी। जिसकी हालत देखकर लोगों ने इसकी जानकारी चंद्रपुर प्राणी मित्र संस्था प्यार फाउंडेशन के देवेंद्र रापेल्ली को दी।

जानकारी मिलते ही फाउंडेशन के लोग गाय (Cow) को इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर ले गए। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज करने भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर उसका इलाज किया। मगर, दो दिन के इलाज के बाद गाय की मौत हो गई। जख्मी गाय की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो विचलित कर सकती हैं।

गाय (Cow) के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुंह में बम धमाके की वजह से उसका पूरा जबड़ा गायब हो गया था। श्वास नली टूट जाने की वजह से वो सांस भी नहीं ले पा रही थी। इस मामले में प्यार फाउंडेशन के देवेंद्र रापेल्ली खेत में बम रखने वाले और गाय को लावारिस छोड़ने वाले उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

Exit mobile version