Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम भगवंत मान के आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सोमवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के आवास के पास एक जिंदा बम शेल (Bomb Shell) मिला है। यह जिंदा बम शेल चंडीगढ़ के कांसल में आम के बाग के अंदर मिला है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

इस घटना को पुलिस की सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है। जिस समय यह बम बरामद किया गया, उससे कुछ देर पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में रवाना हुए थे।

चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के आवास के निकट स्थित राजेंद्रा पार्क में कॉमन हेलीपैड बनाया गया है। इस हेलीपैड पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्यपालों तथा बाहर से आने वाले वीवीआईपी के हेलीकॉप्टर लैंड करते हैं।

सोमवार की शाम पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने बमनुमा संदिग्ध वस्तु देखकर चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को कब्जे में लिया। जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध वस्तु जिंदा बम है। जिस स्थान पर झाड़ियों में यह बम मिला है, वह मुख्यमंत्रियों तथा वीआईपी हेलीपैड के बेहद करीब थी।

ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता नजर न आए: सीएम योगी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद चंडीगढ़, पंजाब तथा हरियाणा के आला पुलिस अधिकारी मौके पहुंच गए। पुलिस ने सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बम वाले क्षेत्र को कवर करके बम को डिफ्यूज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version