Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेंट जेवियर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; खाली कराया गया कैंपस

Bomb threat to School

Bomb threat to School

जयपुर के नेवटा में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल (St Xavier School) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

स्कूल प्रशासन ने पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है। छात्रों को तुरंत स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्कूल परिसर को भी पूरी तरह खाली कराया गया।

Exit mobile version