• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर भी चलेगा बुकडोजर : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर योगी ने कहा कि पिछले दिनों एक नेता ने जिन्ना का गुणगान किया, सरदार पटेल से तुलना की थी।

पटेल देश को जोड़ने वाले हैं। जिन्ना देश को तोड़ने वाले हैं। वह भारत की अखंडता को बिखेरने वाले हैं। इसलिए प्रदेश की जनता को उन्हें (अखिलेश) खारिज करना चाहिए। यह बातें आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया जिले में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के मौके पर कही।

मुख्यमंत्री योगी ने औरैया में राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे लिए खुशी का क्षण है कि दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज के बाद गोपाष्टमी के साथ छठ पूजा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को सम्पन्न कर रहे हैं। इसके साथ ही विकास की परियोजनाओं को भी आगे बढ़े रहे हैं। औरैया में साढ़े चार सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है।

जनपद औरैया में भारत सरकार सहायतित योजना फेज-3 के अंतर्गत ₹280 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं ₹109 करोड़ लागत की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/8ThohL9HyB

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2021

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले आया था। राजस्थान से पानी छोड़ा गया था, तब औरैया जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ था। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। पहले की सरकारों में कोई सुध लेने वाला नहीं था। इस सरकार में विधायक, सांसद, अधिकारी के साथ मैं खुद आप लोगों का हाल जानने आया। राहत कार्य को तेजी से बढ़ाया गया। शासन के स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औरैया जिले का सपना था कि उसका अपना एक मेडिकल कॉलेज हो। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज यह सपना साकार हो रहा है। इससे यहां के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई करन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 109 करोड़ की लागत से 12 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इसमें चिकित्सालय, अग्निशमन केन्द्र, गोआश्रय स्थल समेत अन्य योजनाएं हैं।

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 15 करोड़ लोगों को होली तक मिलेगा फ्री राशन

उन्होंने कहा कि आप लोगों को सपा, बसपा और कांग्रेस से सवाल करना चाहिए। सर्वाधिक समय कांग्रस, इसके बाद सपा और फिर बसपा को शासन करने का अवसर मिला। केवल चिकित्सा की बात करें तो जिलों को लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तक ही नहीं थी। 2017 तक यह सुविधा नहीं आ सकी थी। केवल 12 मेडिकल बन पाए थे। हम केवल पांच वर्षों में ही 58 मेडिकल कॉलेज देने जा रहे हैं। इसमें से 32 मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हैं।

पहले माफियाओं को गले लगाने की होड़ लगी रहती थी। आज उन माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है। सबको समझ आ रहा है कि यदि माफियाओं पर बुल्डोजर चल रहा है तो उनके आकाओं पर भी चलेगा। कोई पर्व त्योहार आता था तो दंगे शुरू हो जाते थे। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। आपने साढ़े चार वर्ष के अंदर देखा होगा कि एक भी दंगा नहीं हुआ। अब उन्हें दंगा नहीं करने की नसीहत दी जा रही है। अगर दंगा किया तो सात पीढ़ियां उसकी भरपाई करते-करते गुजर जाएंगी। हम पहले भी कहे थे कि विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं करेंगे। आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास आवाजना हो या कोई अन्य योजना, सबको बराबर लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भी महंगाई आती थी। महामारी आती थी। पहले की सरकारें इस प्रकार चिंता नहीं करती थीं। नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। उप्र में मार्च तक मुफ्त में राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही मोदी जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी की। इसके बाद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी कम किया। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12-12 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है।

Tags: Auraiya Newscm yogicm yogi in auraiyagoogle newsHindi Samacharup newsYogi News
Previous Post

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 15 करोड़ लोगों को होली तक मिलेगा फ्री राशन

Next Post

त्रिवेणी घाट पर भव्य होगी छठ पूजा, सीएम पुष्कर करेंगे शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
CM Dhami
राजनीति

अंबेडकर के विचार समाज निर्माण की नींव: मुख्यमंत्री धामी

14/04/2026
Next Post

त्रिवेणी घाट पर भव्य होगी छठ पूजा, सीएम पुष्कर करेंगे शुभारंभ

यह भी पढ़ें

देश मंदी की तरफ बढ़ रहा, सरकार कर रही अनदेखी : पी चिदंबरम

12/11/2020
Udit Narayan Aditya Narayan

उदित नारायण बोले- दोनों 10 साल से लिव इन में थे, तो अब…

06/12/2020
The film No Means No is ready for release, will be released in November

फिल्म नो मीन्स नो रिलीज के लिए तैयार, नवंबर में होगी रिलीज

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version