• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली से पहले देश को आत्मनिर्भर भारत 3.0 का बूस्टर

Desk by Desk
12/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना काल में बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए दिवाली से पहले मोदी सरकार ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत नई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का ऐलान किया।

कोरोना से उबरते फेज में नए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि एक लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में जोरदार सुधार देखने को मिल रहा है।

ब्रायन लारा ने की मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ

उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कुछ और प्रोत्साहनों की घोषणा करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि व्यापक आर्थिक संकेतक हालात में सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण कहा कि देश मे कोविड-19 के सक्रिय मामले एक समय 10 लाख से अधिक थे, जबकि अब ये मामले घटकर 4.89 लाख रह गए हैं और मृत्यु दर घटकर 1.47 प्रतिशत पर आ गयी है।

अर्थव्यवस्था में सुधार का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनियों के कारोबार की गति का संकेत देने वाला कंपोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में बढ़कर 58.9 रहा, जो इससे पिछले महीने में 54.6 था। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के दौरान ऊर्जा खपत में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वित्त मंत्री ने कहा कि दैनिक रेलवे माल ढुलाई में औसतन 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है।  उन्होंने आगे कहा कि बैंक ऋण में भी 5.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

इससे पहले सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के इरादे से बुधवार को 10 और क्षेत्रों के लिये दो लाख करोड़ रुपये मूल्य की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दे दी थी। उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का लाभ रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे उत्पादों, औषधि, विशेष प्रकार के इस्पात, वाहन, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य उत्पादों, सौर फोटोवोल्टिक और मोबाइल फोन बैटरी जैसे उद्योगों में निवेशकों को मिलेगा।

Tags: Corona periodFinance Minister Nirmala SitharamanModi governmentNirmala Sitharamanrelief packageself-reliant IndiaSelf-reliant India 3.0आत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर भारत 3.0कोरोना कालनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारराहत पैकेजवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Previous Post

ब्रायन लारा ने की मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ

Next Post

कोविड-19 के मरीजों पर चिकित्सकीय परीक्षण का दूसरा चरण हुआ पूरा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
Next Post
कोविड-19 वैक्सीन

कोविड-19 के मरीजों पर चिकित्सकीय परीक्षण का दूसरा चरण हुआ पूरा

यह भी पढ़ें

Arrested

मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार

20/07/2022
jai pratap

टीबी उन्मूलन के लिये जनांदोलन की आवश्यकता : जय प्रताप

12/08/2021
Kaal Sarp Dosh

इस कारण नहीं मिल रहा ममता का सुख, करें ये समाधान

13/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version