• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीमावर्ती गांवों के विकास में उत्तराखंड बने रोल मॉडल: सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/12/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सीमावर्ती गांव हमारे सीमान्त प्रहरी नहीं बल्कि अमूल्य धरोहर भी हैं। उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में एक मॉडल बने इस उद्देश्य को लेकर सरकार विकास कर रही है। इसके साथ ही कहा कि आयुष्मान योजना कार्ड पर उपचार में लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने ‘सीमान्त क्षेत्रों में आपदा प्रभावित महिला केन्द्रित आजीविका प्रबन्धन कार्यक्रम’ का शुभारम्भ के मौके पर यह बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के संबंध में अस्पतालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में विकास योजनाएं उनके लिए बन रही है जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। किसी भी कार्डधारक के इलाज में विलम्ब की शिकायत नही आनी चाहिए। सरकार आम जनमानस की सुविधा के लिए सरलीकरण के मार्ग पर चल रही है। हम अपने सीमावर्ती गांवों का विकास इस प्रकार करना चाहते हैं ताकि यह देश और विशेषकर हिमालयी राज्यों के लिए एक मॉडल बने। उन्होंने कहा कि सीमान्त जनपद चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सीमावर्ती गांव हमारे लिए अमूल्य हैं। सीमान्त क्षेत्र हमारी जड़े हैं, इनको निरन्तर सिंचित किया जाना चाहिए। गांव और शहरों की असमानता को दूर करके ग्राम आधारित सशक्त आर्थिकी को आधार बनाना ही राज्य सरकार का मूलमंत्र है। हम ’माणा-मुन्स्यारी‘, ’असकोट-आराकोट‘ के सीमान्त क्षेत्रों के गांवों को ’अन्तिम गांवों‘ के स्थान पर प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप ’प्रथम पंक्ति‘ के प्रथम गांवों की तरह विकसित करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। हमने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत इन्हीं गांवों को एक प्रहरी का रूप भी दिया है। जिसे प्रधानमंत्री ने अपने स्तर पर गहन चिंतन-मंथन कर इनको आगे बढ़ाने का सकंल्प लिया है।

कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5.30 करोड़ रुपये की सहायता देंगे सीएम योगी

यूकॉस्ट की ओर से बताया गया कि राज्य के प्रतिष्ठित साइंस कांग्रेस को आगामी वर्ष 10-11 फरवरी को ’ग्राम्य विज्ञान सम्मेलन‘ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में पहली बार ’अन्तराष्ट्रीय आपदा सम्मेलन‘ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-दुनिया के सैकड़ों प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगें।

इस मौके पर हैस्को संस्थापक डा.अनिल प्रकाश जोशी,महानिदेशक,यूकॉस्ट प्रो.दुर्गेश पंत,संस्थापक, एस.बी.आई.फाउन्डेशन ललित मोहन, डी.जी.एम.,एस.बी.आई.राजकुमार सिंह, एस.बी.आई.जनरल अन्यया मोहन्ती,एस.बी.आई. जनरल किलफोर्ड डी कोस्टा और सीमान्त गांवों से महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित थी।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

भाजपा कितने भी इंजन लगा ले, लेकिन डिब्बे तो खाली हैं: अखिलेश यादव

Next Post

‘कहानी घर घर की’ एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, 70 साल की उम्र में रजिता कोचर का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Next Post
Rajita Kochhar

'कहानी घर घर की' एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, 70 साल की उम्र में रजिता कोचर का निधन

यह भी पढ़ें

parachute

पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन लाइन में उलझकर कमांडो की मौत

12/05/2023
ayodhya accident

सड़क हादसा: एसयूवी और बाइक में भीषण भिड़ंत, जीजा-साली की मौत

15/12/2020

झूठी भाजपा सरकार ने किये झूठे वादे : भूपेश बघेल

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version