• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, यूपी से बंगाल तक फैला था साम्राज्य

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। करारी थाना एवं एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में बड़ी कामयाबी गुरूवार को हासिल की है। पुलिस ने पशु तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त पांच हज़ार के ईनामिया तस्कर को गिरफ्तार किया है। पशु तस्कर के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस तफ्तीश में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमें प्रकाश में आये है। कई मुकदमें प्रदेश के अन्य थानों में दर्ज है। अफसरों के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्कर का साम्राज्य यूपी से बंगाल तक फैला हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अबरार हुसैन पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी अझुआ थाना सैनी को करारी पुलिस व एसओजी ने करारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अबरार हुसैन पुलिस रिकार्ड में 5 हज़ार का ईनामिया बदमाश बताया जा रहा है।

पुलिस को दिए अपने बयान में अबरार ने फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्ज़ापुर, बनारस जिले में पशु तस्करी से जुड़े मुकद्दमे दर्ज होने की बात कबूल की है। अबरार मुख्य व्यवसाय पशुओं की खरीद फरोख्त एवं तस्करी है। जिसके लिए उसने आधा दर्जन ट्रक लगा रखा है। अरसे से तस्करी में लिप्त होने के चलते उसने यूपी से बंगाल तक जानवरों को लाने ले जाने का संम्राज्य बना लिया था।

एसपी राधेश्याम ने बताया, अभियुक्त अबरार हुसैन की तलाश पुलिस को कई महीनों से थी वह पुलिस ने बच कर पशु तस्करी का गोरखधंधा संचालित कर रहा था। तफ्तीश के दौरान जनपद के सैनी, कोखराज, मंझनपुर एवं करारी थाने में चार मुकद्दमे पशु तस्करी के प्रकाश में आये हैं। इसके आलावा फतेहपुर, मिर्ज़ापुर, बनारस जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकद्दमे की जानकारी मिली है। शेष तहकीकात जारी है। जल्द ही अबरार को जेल भेजा जायेगा।

गांव का प्रधान भी रहा है इनामिया तस्कर अबरार

पुलिस के एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया, पुलिस अबरार हुसैन की अपराध कुंडली खगाल रही है। जांच के दौरान अबरार हुसैन का फतेहपुर के खागा थाने में 05 मुकद्दमे प्रकाश में आये। दर्ज मुकद्दमों में पुलिस मुज़हमत का केस भी शामिल है। जिसमें अबरार ने बतौर अमुरा गांव का प्रधान रहते हुए दबंगई से दरोगा की रिवाल्वर छीन ली थी। तफ्तीश में सामने आया है कि अबरार पिछली पंचायत में प्रधान था। मौजूदा त्रिस्तरीय चुनाव में उसने दोबारा किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव हार गया।

Tags: crime newskaushambhi newsup news
Previous Post

आवारा पशुओं से बचाने के चक्कर में बाइक हुई अनियंत्रित, एक की मौत

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म मामले में डाॅक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
Doctor

सामूहिक दुष्कर्म मामले में डाॅक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Initiative of Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस की पहल, भीख मांगने वाले 735 बच्चे पढ़ाई हेतु चिह्नित किए

22/03/2021
Maha Kumbh

’प्रकृति, पर्यावरण व मानवीय उन्नति की वृद्धि का महासमागम है महाकुम्भ’

22/02/2025

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version