Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शूज शॉप पर शूज खरीदने आया लड़का, किया कुछ ऐसा, देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

A Boy Wear And Run Funny Video

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो देख एक पल ऐसा लगता है कि लड़का वाकई में जूते पहनकर नौ दो ग्यारह हो गया है। इस दौरान सेल्समैन की भी सांस अटक गई थी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बड़े मॉल में किसी शूज शॉप पर एक लड़का जूता खरीदने आता है।

उस समय सेल्समैन आकर उस लड़के की विश जानता है कि वह किस तरह के जूते लेना पसंद करेंगे। तब लड़का अपनी इच्छा बताता है कि उसे स्पोर्ट्स शूज चाहिए। इसके बाद सेल्समैन लड़के के लिए स्पोर्ट्स शूज लेकर आता है। उस समय लड़का बैठकर जूते पहनता है। जब वह पहन लेता है, तो खड़े होकर थोड़ा वार्म-अप करता है।

इसके लिए वह जूते पहनकर चारों तरफ घूमता है। इसके बाद पलक झपकते ही वह नौ दो ग्यारह हो जाता है। यह देख सेल्समैन भी उसकी तरह दौड़कर जाता है। मॉल में सब लोग उस लड़के की हरकत देख हक्के बक्के रह जाते हैं। इस दौरान सेल्समैन की सांसे अटक जाती हैं। जब तक सेल्समैन कुछ समझ पाता है। तब तक लड़का आगे जाकर रूकता है और फिर दौड़कर शॉप में वापस आ जाता है। यह देख सेल्समैन जोर-जोर से हंसने लगता है। वीडियो वाकई में बहुत ही हास्यास्पद है।

Exit mobile version