• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारी

Writer D by Writer D
16/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में शुक्रवार को महिला की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

दुर्वेशपुर गांव निवासी धीर सिंह की पत्नी मिथलेश मजदूरी करती थी। लगभग दस वर्ष पहले मिथलेश की दोस्ती पड़ोस के किरण पाल से हो गई थी। मिथलेस के दो बेटियां तो किरण पाल चार बच्चों का बाप था। शुक्रवार को मिथलेश पत्नी धीर सिंह अपने घर से गोबर डालने के लिए आई थी। लोगों ने बताया कि उसी दौरान किरण पाल भी वहां आ गया और उसने मिथलेश से रुकने को कहा।

मिथलेश तेज गति से वहां से जाने लगी। इस पर किरण पाल ने उसे गोली मार दी। इसके बाद मिथलेश जान बचाकर भागने लगी तो किरण पाल ने उसे दूसरी गोली मार दी। इससे मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली मारने के बाद हत्यारे किरण पाल उसके शव से लिपट कर रोने लगा और कहने लगा कि तू मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं होने दूंगा। इसके बाद किरण ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।

एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर सुबूत जुटाए। सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है और किरण पाल के भी चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

एंटी करप्शन टीम ने सात हजार की घूस लेते दारोगा को पकड़ा, निलंबित

Next Post

इन उपयाओं से दूर करें अपने गले की खराश

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
Next Post
sore throat cure

इन उपयाओं से दूर करें अपने गले की खराश

यह भी पढ़ें

arrested

दस किलो गांजे के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद

13/10/2021
दरभंगा एयरपोर्ट darbhanga airport

दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट

08/11/2020
'Annotsav' scheme

CM पुष्कर ने ‘अन्नोत्सव’ योजना का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को वितरित की राशन किट

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version