Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज जारी होंगे BPSC 68 वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड

BPSC

BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 68वीं संयुक्त(प्रारंभिक) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी करने वाली है। आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। पात्र उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

BPSC 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। वहीं इसके लिए बिहार के 38 जिलों में कुल 805 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बीपीएससी की 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 12 फरवरी , 2023 को आयोजित होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC की 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। इस साल बीपीएससी की परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों पर निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 1 नंबर और गलत उत्तर देने और ¼ अंक कांट लिए जाएंगे।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड-

  1. बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर जाने के बाद 68 वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

माइनिंग कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा का होगा चयन

4.स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें।

Exit mobile version