• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की नहीं बदली डेट, इस दिन होगा एग्जाम

Writer D by Writer D
17/11/2024
in शिक्षा
0
BPSC

BPSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी (BPSC) ने ये साफ कर दिया है कि 70वीं सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख नहीं बदली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 13 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 19 जनवरी 2025 कर दी है, लेकिन बीपीएससी ने इन्हें फर्जी और भ्रामक रिपोर्ट्स करार दिया है।

आयोग के स्पष्टीकरण के बाद अब यह निश्चित हो गया है कि BPSC 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को होगी। वैसे पहले यह परीक्षा 17 नवंबर को होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दो दिन में आयोजित करने का फैसला किया गया।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीपीएससी 70वीं सीसीई के संबंध में कोई भी ऑफिशियल अपडेट बीपीएससी की साइट bpsc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों के साथ शेयर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 4 नवंबर थी। हालांकि पहले बीपीएससी ने आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर निर्धारित की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।

BPSC 70th कितने पदों पर होगी भर्ती?

बीपीएससी ने शुरुआत में 70वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1929 पदों भर्तियां निकाली थीं, लेकिन बाद में वैकेंसी की संख्या को कई बार बढ़ाया गया। अब कुल 2027 पदों पर बिहार में अधिकारियों की भर्तियां की जाएंगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी समेत प्रोबेशन पदाधिकारी (गृह विभाग, कारा), सहायक निबंधक (सहयोग समितियां एवं समकक्ष, सहकारिता विभाग) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष (वित्त विभाग) जैसे पद शामिल हैं।

बिहार प्रशासनिक सेवा में अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता पदों के कुल 200 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जबकि बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के कुल 136 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा बिहार राजस्व सेवा में राजस्व पदाधिकारी के कुल 287 पद और बिहार ग्रामीण विकास सेवा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के कुल 393 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ईस्टर्न रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग को उम्मीद है कि प्रारंभिक परीक्षा में करीब 7 से 8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले महीने की शुरुआत में जारी हो सकता है, जिसे कैंडिडेट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

– सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
– फिर 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक ओपन करें।
– उसके बाद अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
– फिर अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।

Tags: BPSC 70th preBPSC noticificationBPSC pre ecam
Previous Post

ईस्टर्न रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Next Post

अमिताभ बच्चन बने महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, दुनिया में करेंगे महिमा का बखान

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhyudaya Yojana gives wings, 6 candidates selected in UPSC-2025
उत्तर प्रदेश

अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

06/03/2026
UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Agniveer
शिक्षा

अग्निवीर भर्ती के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलेरी

05/03/2026
Recruitment for Aadhaar Operator Supervisor Posts
Main Slider

Aadhaar ऑपरेटर सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

03/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Next Post
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

अमिताभ बच्चन बने महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, दुनिया में करेंगे महिमा का बखान

यह भी पढ़ें

Imprisonment

पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी मामले में शिक्षक को तीन वर्ष की कैद

05/04/2023
share market

शेयर बजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर, सेंसेक्स हुआ 51 हजारी और निफ्टी 15000 अंक के पार

05/02/2021
lady constables

दो लेडी कॉन्सटेबल ने बदमाशों के छुड़ाएं छक्के, बैंक लूट को कर दिया विफल

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version