Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BPSC ने 65वीं मुख्य संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा की तिथियां की जारी

bpsc

बीपीएससी

नई दिल्ली| बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 65वीं मुख्य संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी कर बताया है कि राज्य के विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा 13,14 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है।

6.35 लाख स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए दी मुख्य परीक्षा

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2019 को जारी किया गया था। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर  जारी किया गया था। बीपीएससी पीटी परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को हुई थी। पीटी का रिजल्ट 6 मार्च को घोषित कर दिया गया था।

बीपीएससी 65वीं मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय होंगे। सामान्य हिन्दी 100 अंकों का सामान्य अध्ययन (दो पेपर), प्रत्येक 300 अंकों के होंगे।

बीएड काउंसलिंग में एससी-एसटी छात्रों को जीरो फीस पर नहीं मिलेगा प्रवेश

सामान्य हिन्दी के क्वलिफाइंग मार्क्स 30 अंक हैं जो अनिवार्य है। मेरिट सूची में इसकी गणना नहीं की जाएगी। बाकी विषयों में सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग वर्ग के लिए 32 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी और सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो 120 मार्क्स का होगा।

Exit mobile version