Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्राह्मण आज भी सभी राजनीतिक पार्टियों की जरूरत : विमल तिवारी

राजधानी के सहकारिता भवन के प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रहमवाहिनी ने राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी , देश दीपक त्रिपाठी सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विमल कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा ब्राह्मण प्रेम का दिखावा दिखाकर ब्राहमण समाज को छलने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में राजनीति पार्टियों ने अपनी सरकार के समय ब्राहमण हित का कोई कार्य नही किया है। ब्राहमणों को मूर्ख बनाकर उनका इस्तेमाल किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्षा सरला शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में जब राजतंत्र था तब राजाओं के दरबार में चारण-भाट रहते थे जो कि अपने-अपने राजाओं का गुणगान करते थे, वहीं कार्य आज ब्राहमणों का वोट पाने के लिए राजनीतिक पार्टियां कर रही है। ब्राहमण आज भी सभी राजनैतिक पार्टियों की जरूरत है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष व लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी , पत्रकार देश दीपक त्रिपाठी सहित कई विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रहमवाहिनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विमल कुमार तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्षा सरला शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमलता शर्मा , राष्ट्रीय महासचिव अजय शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाशंकर पाण्डेय, सह प्रदेश मीडिया प्रभारी देशदीपक त्रिपाठी, प्रदेश सचिव धीरज शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष रूचि मिश्रा, प्रदेश सचिव चेतन त्रिपाठी, महिला जिला अध्यक्ष दीप्ति दुबे के साथ सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और एक सुर में सभी ब्राहमण उत्थान की बात की।

मंच का संचालन डा शोभा त्रिपाठी व अवधेश मिश्रा द्वारा किया गया। इसमें संगठन ने उप्र सरकार से विभिन्न वर्गो के आरक्षण की तरह ईडब्लूएस कैटेगिरी को भी आरक्षण मिले , ब्राहमणों की सुरक्षा हेतु ब्राहमण एक्ट बनाया जाये।

सीएम आवास पर गूंजेगी गुरवाणी, मनाया जाएगा साहिबजादा दिवस

इसके तहत ब्राहमणों के खिलाफ जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर कानूनी कार्यवाही हो , सवर्ण आयोग का गठन ,उत्तर प्रदेष ब्राहमण कल्याण बोर्ड का गठन हो, जिससे ब्राहमण की सुरक्षा सुनिष्चित हो , मन्दिरों में कार्यरत पुरोहित व अन्य कर्मचारियों को उचित मानदेय , परशुराम जयन्ती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो ,चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे को भारत रत्न दिया जाये, मन्दिरों का अधिग्रहण बन्द हो, मन्दिरों पर टैक्स समाप्त हो आदि प्रमुख मांग करती है।

Exit mobile version