• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 11 जून को ब्रज भूषण करेंगे शक्ति प्रदर्शन, यहां करेंगे महारैली

Writer D by Writer D
04/06/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। अयोध्या (Ayodhya) जिला प्रशासन ने बीजेपी (BJP) सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) को राम कथा पार्क में पांच जून को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए नई तारीख भी आ गई है। जानकारी के मुताबिक 11 जून को बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh)  करनैलगंज में रैली करेंगे। इससे पहले सांसद ने 5 जून को जन चेतना रैली की घोषण की थी, लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर स्थिगित करना पड़ा। रैली के आयोजन की जिम्मेदारी विधायक अजय सिंह और अन्य सहयोगियों को सौंपी गई है।

महारैली के टालने पर सुप्रीम कोर्ट का दिया था हवाला

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh)  ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का हवाला देत हुए स्थिगित होने की बात लिखी थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए “जन चेतना महाराली, 5 जून, अयोध्या चलो” कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है। इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा।

अब 11 जून को करेंगे शक्ति प्रदर्शन

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh)  के खिलाफ पहलावानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीं पहलवानों के इन आरोपों बृज भूषण के समर्थकों समेत अयोध्या के संतों ने नकारा है। संतों ने ऐलान किया था वह जन चेतना रैली में इसका विरोध कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। लेकिन 5 जून को इस महारैली के अनुमति नहीं मिलने से कैंसिल करना पड़ा। वहीं अब बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh)  का कहना है कि 11 जून को करनैलगंज में होने वाली इस रैली में मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे। लेकिन इसके साथ हीअपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। समर्थकों समेत अयोध्या के संत शामिल हो सकते हैं।

यौन शोषण के आरोप पहलवानों का प्रदर्शन जारी

वहीं, दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवानों मे बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पहलवान लगातार कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh)  पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल खाली करा दी। लेकिन अभी भी खाप पंचायतों समेत अपने समर्थकों के साथ मिलकर पहलवान कार्रवाई की मांग के लिए रणनीति बना रहे हैं।

Tags: ayodhya newsBraj Bhushangonda newsNational newsup newswrestler protest
Previous Post

आतंक का पर्याय रहे डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली कट्टम सुदर्शन की मौत

Next Post

समीर वानखेड़े को मिली धमकी, सामने आया दाऊद इब्राहिम का नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर में अब ‘अंदर की बात’ बाहर नहीं जाएगी, दान की गिनती से सुरक्षा तक कड़े हुए नियम

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
Next Post
Sameer Wankhede

समीर वानखेड़े को मिली धमकी, सामने आया दाऊद इब्राहिम का नाम

यह भी पढ़ें

Truecaller has brought a tremendous service, know and take advantage

Truecaller लेकर आया है एक जबरदस्त सर्विस, जानिए और उठाइये लाभ

28/04/2021
Hridyanath Singh

RSS के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

02/01/2024
Gujarat CM Vijay Rupani

गुजरात सीएम विजय रूपाणी का राहुल पर तंज, कहा- धनिया और मेथी में फर्क पता है

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version