Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बृजेश पाठक ने KGMU का किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) का औचक निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने केजीएमयू की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने व मरीजों को पूरी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उप मुख्यमंत्री पाठक अपने चेहरे पर मास्क लगाए थे। उनके साथ न तो कोई सुरक्षा कर्मी था और न ही कोई प्रोटोकॉल। अचानक ट्रामा सेन्टर पहुंचे और तीमारदारों के साथ ही वह भी कतार में खड़े हो गये। कतार में खड़े होकर उन्होंने पर्चा कटने से लेकर दवा बंटने तक की सारी व्यवस्थाओं को करीब से देखा और परखा।

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने केजीएमयू की आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वयं फोन किया लेकिन 10 मिनट तक फोन लाइन व्यस्त रही। इसके बाद सीधे उप मुख्यमंत्री केजीएमयू पहुंच गये।

स्वास्थ्य महकमे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री के केजीएमयू पहुंचने की जानकारी मिलते ही केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एसएनएस. शंखवार और ट्रामा सेन्टर प्रभारी प्रो.संदीप तिवारी पहुंच गये। उप मुख्यमंत्री ने केजीएमयू आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था और ट्रामा सेन्टर की व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी बृजेश पाठक ने बात की।

Exit mobile version