Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हुनर हाट भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा : बृजेश पाठक

brajesh pathak

brajesh pathak

आगरा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) बृहस्पतिवार को कहा कि सभी राज्यों की कला-संस्कृति को एक जगह एकत्र करना साधारण काम नहीं है, जो हुनर हाट  के जरिये किया जा रहा है।

उन्होंने यह बात आगरा के शिल्पग्राम, ताजगंज में आयोजित 41वें  हुनर हाट  के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसका उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की।

पाठक (brajesh pathak) ने कहा कि हुनर हाट पूरे देश को एक छत के नीचे देखने का मजबूत माध्यम है। हुनर हाट भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

भारत की ताकत यहां की 135 करोड़ की जनता है : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि हुनर हाट में देश के कोने-कोने के स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है जबकि यहां देश के हर क्षेत्र के परम्परागत पकवान भी उपलब्ध हैं।

पाठक (brajesh pathak) ने कहा कि देश के सभी राज्यों की कला-संस्कृति को एक जगह एकत्र करना साधारण काम नहीं हैं लेकिन हुनर हाट यह सराहनीय कार्य कर रहा है।

Exit mobile version