Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

tanushree dutta

tanushree dutta

मुंबई। आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Aapne) फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।

हाल ही में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद तनुश्री ने अपने चाहने वालों से शेयर की है। आइये जानते हैं कि तनुश्री के साथ ये दुर्घटना कब और कैसे हुई।

एक्सीडेंट का शिकार हुईं तनुश्री (Tanushree Dutta) 

एक वक्त था जब तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने ग्लैमरस अदाओं से हर किसी पर अपना जादू चला रखा था। आशिक बनाया आपने फिल्म से उन्होंने ऐसा जलवा बिखेरा कि लगा वो इंडस्ट्री में लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी। पर ऐसा नहीं हुआ और कुछ समय बाद ही वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। तनुश्री ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी जरूर बनाई। पर सोशल मीडिया के जरिये वो फैंस से जुड़ी रहीं।

इफ्तार पार्टी में उर्फी का रूप देखकर यूजर्स हुए शॉक, बोले- आज तो सही कपड़ों में….

इंस्टाग्राम पर तनुश्री अपने चाहने वालों से हर एक छोटी-बड़ी खबर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उन्होंने फैंस से एक्सीडेंट की न्यूज शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, आज का दिन एडवेंचर भरा रहा। ब्रेक फेल होने पर गाड़ी टकरा गई। कुछ टांके लगे बस। अच्छी बात ये है कि चोट लगने के बावजूद तनुश्री महाकाल के दर्शन करने में सफल हुईं।

तनुश्री की पोस्ट में शरीर पर आई चोट का दर्द झलक रहा है। पर चेहरे पर महाकाल के दर्शन करने की खुशी भी है। हालांकि, एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के बाद उनके चाहने वाले थोड़े टेंशन में आ गये हैं। पोस्ट में हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। उम्मीद है कि तनुश्री जल्द ही फैंस से उनके ठीक होने की खबर भी शेयर करेंगी।

ईद पर शाहरुख खान के फैन्स की पूरी हुई ‘मन्नत’

Exit mobile version