Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामचन्द्र को जिताने में तोड़ दें पिछला रिकॉर्ड : राजवीर सिंह

रूदौली-अयोध्या। मैं कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का बेटा राजवीर सिंह (Rajveer Singh) हूं। जिन्होंने श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को ठोकर मार दी थी। जबकि आज लोग  ग्राम प्रधान जैसे छोटे पद का त्याग नहीं करना चाहते हैं। बाबू जी ने इतना बड़ा त्याग कर राम जन्म भूमि आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया था। उक्त उद्गार रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहरास के मैदान में आयोजित जनसभा में सांसद राजवीर सिंह के हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम चंद्र यादव  (Ramchandra) के समर्थन में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह (Rajveer Singh) ने कहा कि इस बार आप सभी लोग पिछला रिकार्ड तोड कर रामचंद्र यादव (Ramchandra) को 62 हजार वोटों से जिताकर विधानसभा भेजें। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सब साफ हो गए हैं।

भाजपा सबका साथ सबका विकास की भावना से चाहे लोधी, ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य, दलित अल्पसंख्यक हो सबके साथ समान रूप से कम किया है।  किसी के साथ भेदभाव नही किया है। राज वीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 लाख आवास, उज्जवला  योजना के अंतर्गत गरीबों को  1लाख 50 हजार गैस कनेक्शन मुफ्त दिया।

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि योगी और मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है । समाजवादी पार्टी  चाहती है कि गुंडे बदमाश फिर से शासन सत्ता में आए। आतंकवादियो  की पैरवी कर उनके मुकदमे वापस लेकर सपा क्या संदेश देना चाहती थी।  भाजपा सरकार बनाने के लिए आपको फिर से आतंकवादियों की पैरवी करने वाले दल से सचेत रहना है। इसलिए पुनः भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना है।

आने वाली 27 तारीख को आप सभी महिलाएं एवं पुरुष सबसे पहले मतदान करें। राजवीर सिंह ने कहा कि बाबू जी का रुदौली से काफी लगाव रहा है।इस कारण आप सभी अपना मत  कमल के फूल को दें। प्रत्याशी रामचन्द्र यादव द्वारा जाने अंजाने में कोई गलती हो सकती है लेकिन राष्ट्र व समाज हित में भाजपा को वोट दे।

इस अवसर पर विधायक व प्रत्याशी राम चंद्र यादव  ने पुनः आशीर्वाद देने की अपील कर भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान शतींद्र शास्त्री, राजेश गुप्ता, राज किशोर सिंह, हिमांशु गर्ग, राजीव तिवारी, राम प्रेस यादव, बब्बन शुक्ला, राजेश वैश्य, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे ।

 

Exit mobile version