बस्ती। यूपी के बस्ती में एक बड़ी घटना सामने आयी है, यहां पर एक निर्माणधीन ओवरब्रिज गिर गया है। इस हादसे में अभी किसी के मरने की खबर नहीं है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मलबे में एक शख्स के फंसे होने की आशंका है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।
बस्ती : ओवरब्रिज का 60 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका था पूरा
जानकारी के मुताबिक ये हादसा बस्ती जिले के नेशनल हाईवे 28 पर हुआ है। यहां पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज ढह गया। बताया जा रहा है कि फुटहिया ओवरब्रिज का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका था। एनएचएआई के द्वारा करोडों की लागत से पुल का निर्माण हो रहा था। घटना मे एक शख्स के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस तरह से ओवर ब्रिज के ढह जाने से कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।
Loading...
loading...