Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसी देश पर बिना कारण प्रतिबंध लगाने का विरोध करे ब्रिक्स देश : चीन

BRICS

BRICS

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों से अपील करते हुए कहा है कि किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना और प्रतिबंध लगाने के अलावा उसके खिलाफ सैन्य ताकत का इस्तेमाल करने जैसे मुद्दों के खिलाफ ब्रिक्स देशों को एकजुट होना चाहिए।

श्री वांग ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, “ विवादित मुद्दों का राजनीतिक समाधान बातचीत के जरिये हो हम सभी को संयुक्त रूप से इसका समर्थन करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को इसमें मध्यस्थ की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। किसी भी देश के खिलाफ आंखें मूंदकर प्रतिबंध लगाने और उसे सैन्य कार्रवाई की धमकी देने जैसे रवैये का विरोध होना चाहिए।”

सुशांत केस में NCB ने अब एक और आरोपी दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार

चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए और यह आवश्यक है कि अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध हो। किसी देश पर बिना कारण प्रतिबंध लगाने का भी विरोध होना चाहिए।

श्री वांग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और बहुस्तरीय व्यापार प्रणाली की व्यवस्था को दोबारा कायम करने के लिए ब्रिक्स देशों से मिलकर काम करने की अपील भी की।

Exit mobile version