Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शोहदे की छात्रा का घर से निकालना हुआ दूभर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

eve teasing

eve teasing

लखनऊ में किशोरी से आये-दिन छेडख़ानी करने वाले शोहदे को गोमतीनगर पुलिस ने गिर तार किया है। किशोरी के घर से निकलते ही शोहदा उसके पीछे लग जाता था। उस छींटाकशी करता था। परिजनों ने तंग आकर आरोपित के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी गोमतीनगर ने बताया कि इलाके में रहने वाली किशोरी की मां ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। शराब के नशे में धुत होकर आरोपित किशोरी को परेशान करता था। ट्यूशन जाते समय किशोरी से कई बाद बदसलूकी कर चुका था। छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी के साथी गाली-गलौज और धमकी दिया करता था।

परिजन भी शोहदे की हरकतों से सहमें हुए थे। शनिवार को नशे में धुत होकर आरोपित किशोरी के घर में जबरन घुस गया था। तंग आकर किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित शोहदे को रविवार सुबह गिर तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम विरामखण्ड गोमतीनगर निवासी प्रकाश सिंह बताया है। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल रवाना किया है।

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- भ्रम फैलाने में जुटे हैं नड्डा

इसी का फायदा शोहदा उठाता था। शराब के नशे में धुत होकर शोहदा किशोरी से छेडख़ानी करता था। किशोरी ट्यूशन पढऩे के लिए रोजाना घर से निकलती थी। इस दौरान शोहदा रास्ते में गाढ़ा लगाये रहता था। किशोरी के पहुंचते ही आरोपित छेडख़ानी और उस फब्तियां कसना शुरू कर देता था।

किशोरी ने तंग आकर अपने परिजनों से शिकायत की थी, विरोध करने पर शोहदे ने किशोरी के परिजनों को धमका दिया था। परिजनों ने सहम कर किशोरी की ट्यूशन तक छुड़वा दी थी।

Exit mobile version