Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देव गुरु करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Guru Dev

Brihaspati Dev

देवताओं के गुरु बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है।  गुरु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है।  मई माह के अंत से पहले कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इसी के साथ बुध और गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है। आज से दो दिन बाद यानी 29 मई 2024 को गुरु ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा। बुधवार के दिन रात 09 बजकर 47 मिनट पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।  गुरु ग्रह अगले 21 दिन तक कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और कुछ राशियों के लिए ये 21 दिन अच्छे साबित होंगे।

शास्त्रों में गुरु ग्रह के देवगुरु (Brihaspati Dev) का नाम दिया गया है। यह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, क्योंकि ये सद्बुद्धि के साथ ज्ञान का भी दाता कहा जाता है। जन्म कुंडली में गुरु का परिवर्तन जातकों के जीवन में भी परिवर्तन लेकर आता है।

मेष राशि

मेष राशि के लिए गुरु (Brihaspati Dev) का गोचर काफी शुभ साबित होने जा रहा है। करियर में बड़ा ब्रेक मिलेगा, दोस्त आपको फायदा कराएंगे। काफी समय से रुके हुए काम बनने लगेंगे और धन का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और बिजनेस में लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए भी गुरु (Brihaspati Dev)  का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और नौकरी के साथ-साथ बिजनेस करने वालों को भी काफी फायदा मिलेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट का खास ख्याल रखना होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु (Brihaspati Dev) का ये गोचर खास लाभ देने वाला साबित होने जा रहा है। बिजनेस करने वालों के लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में अगर खटपट थी तो उसे सुलझाने के योग बन रहे हैं। यात्रा का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के संयोग बनेंगे।

Exit mobile version