Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सावन खत्म होने से पहले ले आएं इनमें से कोई एक चीज, खींचा चला आएगा धन

Sawan

Rudraksha

सावन (Sawan) का समापन 19 अगस्त 2024, सोमवार को है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में कुछ चीजों की खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन (Sawan)  में भगवान शिव से संबंधित कुछ चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि व शुभता घर आती है। भगवान शिव व माता पार्वती के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। जानें सावन खत्म होने से पहले किन चीजों को ले आएं घर-

1. रुद्राक्ष– सावन (Sawan) में भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि सावन में रुद्राक्ष खरीदने से करियर में तरक्की मिलती है।

2. पारद शिवलिंग– सावन में पारद शिवलिंग घर लाना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने भगवान शिव के आशीर्वाद से मनोकामना पूरी होती है।

3. त्रिशूल- भगवान शिव को त्रिशूल अतिप्रिय है। ऐसे में सावन में अपनी सामर्थ्यनुसार चांदी, तांबे या सोने का त्रिशूल खरीद सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से संकटों से रक्षा होती है। विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

4. चांदी का कड़ा- सावन (Sawan) में चांदी का कड़ा खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा होती है और जातक के सभी दुख-दर्द मिट जाते हैं।

5. डमरू- देवों के देव महादेव को डमरू अतिप्रिय है। सावन में डमरू की खरीदारी करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

6. शमी वृक्ष- भगवान शिव के पूजन में शमी वृक्ष का प्रयोग करना अत्यंत शुभ माना गया है। सावन में शमी वृक्ष खरीदने से भगवान शिव के प्रसन्न होने की मान्यता है। कहते हैं कि शमी वृक्ष घर लाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

Exit mobile version