• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में होगी बरकत की एंट्री, आज ही ले आएं ये चीजें

Writer D by Writer D
19/07/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Home

Home

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने कई लोगों को देखा होगा जिन्हें यह शिकायत रहती हैं कि वे मेहनत बहुत करते हैं लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर (Home) में कभी धन की कमी न हो, हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। इसके लिए आपको वास्तु की मदद लेने की जरूरत हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष भी आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया हैं जो अपने साथ घर में सकारात्मकता लाते हुए बरकत और खुशियों का कारण बनती है। आइये जानते हैं उन चीजों को जिन्हें वास्तु के अनुसार घर (Home) में रखना शुभ माना जाता है।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी को बेहद शुभ प्रतीक के रूप में माना जाता है, साथ ही इसे वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी की बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर (Home) में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी स्वरूपा राधा रानी की कृपा बनी रहती है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

गोमती चक्र

साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसको लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

गणेश जी की प्रतिमा

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर (Home) में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

शंख

भगवान विष्णु को शंख काफी प्रिय होता है। माना जाता है कि घर में दो शंख रखना चाहिए। जहां एक शंख से भगवान विष्णु को अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंखनाद करने से घर का वातावरण ठीक होता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

तोते का चित्र या मूर्ति

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। तोता सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें। इससे बड़ा फायदा होगा।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर जी की तस्वीर जरूर रखना चाहिए। मां लक्ष्मी को धन का सुख देती है और जबकि कुबेर को आय देने वाला देवता माना जाता है। इसलिए दोनों देवी-देवता को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए घर में उत्तर दिशा की ओर कुबेर और माता लक्ष्मी की तस्वीर रख सकते हैं।

धातु का कछुआ

सबसे पहले आप अपने घर में एक धातु का कछुआ ले आइए। कुछ लोग मिट्टी तथा कुछ लोग लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो सही नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं। चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ शुभ रहेगा। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

कौवे का दिखना हमारे लिए कब होता है शुभ, जाने

Next Post

इस सावन घर ले ये चीजें, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Next Post
Sawan

इस सावन घर ले ये चीजें, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख Jammu - Kashmir and Ladakh

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

27/12/2020
Mukyamantri Yuva Udyami Yojna

सीएम युवा उद्यमी योजना में महाराजगंज अव्वल

06/04/2025
bail

जबरन धर्म परिवर्तन कर दुराचार मामले में सपा के पूर्व विधायक के बेटे की अग्रिम जमानत मंजूर

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version