• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शारदीय नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये चीजें, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Writer D by Writer D
11/09/2025
in धर्म, Main Slider
0
Sharadiya Navratri

Sharadiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल में चार बार नवरात्रि (Navratri) का पर्व मनाया जाता है। एक चैत्र नवरात्रि, एक शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। इन चारों में शारदीय नवरात्रि को सबसे अहम माना जाता है और इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। कहते हैं कि नवरात्रि में माता की पूजा करने और व्रत करने से देवी बहुत प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जो दुर्गा देवी को बहुत प्रिय मानी गई हैं। अगर आप इन चीजों को नवरात्रि से पहले घर लेकर आते हैं तो आपको दुर्गा देवी की विशेष कृपा मिल सकती है। आइए जानें कि नवरात्रि से पहले घर में कौन सी शुभ चीजें लानी चाहिए।

नवरात्रि (Navratri) के पहले क्या खरीदें?

नवरात्रि (Navratri) का पावन अवसर शुरू होने से पहले आप घर में चांदी का सिक्का, कलश, कमल का फूल, मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, श्री यंत्र, 16 श्रृंगार का सामान और लाल चंदन की माला ला सकते हैं। इन सभी चीजों को सुख, समृद्धि और धन के आगमन का प्रतीक माना गया है।

चांदी का सिक्का:- इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि में चांदी का सिक्का लाने से घर में धन और समृद्धि आती है।

कलश:- कलश की स्थापना नवरात्रि का एक अहम हिस्सा है। मिट्टी, पीतल, चांदी या सोने का कलश घर में लाना शुभ होता है। कहते हैं कि इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।

मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर:- आप नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर भी घर ला सकते हैं। मान्यता है कि इसे मंदिर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं।

श्री यंत्र:- धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि से पहले घर में श्री यंत्र लाना बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि इससे धन और सफलता की प्राप्ति होती है।

16 श्रृंगार का सामान:- महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए नवरात्रि से पहले 16 श्रृंगार का सामान घर लाने और माता को अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है।

लाल चंदन की माला:- मां दुर्गा के मंत्रों के जाप के लिए लाल चंदन की माला को शुभमाना गया है। इसे घर में लाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

नवरात्रि (Navratri) से पहले ये चीजें हटाएं

टूटी-फूटी चीजें:- नवरात्रि शुरू होने से पहले पुरानी, फटी-टूटी चीजें जैसे जूते, चप्पल, और कांच के बर्तनों को घर से हटा देना चाहिए।

पुरानी मूर्तियां और तस्वीरें:- नवरात्रि के दौरान घर में किसी भी प्रकार की क्षतिग्रस्त या टूटी हुई मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।

बाल और नाखून कटवाएं:- नवरात्रि के दौरान दाढ़ी, बाल और नाखून काटने का वर्जित होता है, इसलिए पहले ही ये कार्य कर लें।

Tags: shardiya navratri
Previous Post

जितिया व्रत कब है, जानें पूजा विधि एवं महत्व

Next Post

अचानक आए गेस्ट के लिए बनाएं गार्लिक पार्मेसन फ्राइज़, मिनटों में होगा तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Purse
धर्म

इन चीजों को पर्स से हटा दें, वरना हो जाएगी धन की कमी

10/03/2026
Nails
Main Slider

इन तरीकों से पाएं खूबसूरत नाखून

10/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन

09/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासनः मुख्यमंत्री

09/03/2026
Next Post
Garlic Parmesan Fries

अचानक आए गेस्ट के लिए बनाएं गार्लिक पार्मेसन फ्राइज़, मिनटों में होगा तैयार

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन शिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ मुहुर्त

23/07/2025
zareen khan

जरीन खान के इंस्टाग्राम पर हुये 9 मिलियन फॉलोअर्स, पेरिस में डांस कर मनाया जश्न

16/09/2020
Tulsi

जीवन की हर मुसीबत का संकेत देती हैं तुलसी

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version