Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आने वाले साल को खुशनुमा बनाने के लिए घर ले आए ये चीजें, बनी रहेगी बरकत

New Year

Tulsi

साल 2023 कई लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहा हैं जिसमें किसी के आड़े महंगाई आई तो किसी को नौकरी नहीं मिल पाई। ऐसी ही कई परेशानियों से सभी नए साल (New Year)  में छुटकारा पाने की कामना रखते हैं। हर कोई चाहता हैं कि नया साल उनके लिए नई खुशियां और अच्छे दिन लेकर आए। इसलिए आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने साथ सकारात्मकता के साथ सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। नए साल (New Year) के आने से पहले अपने घर में इन चीजों को ले आए घर में बरकत, खुशहाली और सुख-समृद्धि का आगमन करें। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

तुलसी या मनी प्लांट

नए साल (New Year) से पहले तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाकर घर के आंगन या क्यारी में लगाएं। मनी प्लांट को आप घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

लाफिंग बुद्धा

नए साल (New Year) के शुभ अवसर पर घर में एक लाफिंग बुद्धा की मूर्ति ले आए। मान्यता है कि इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बरकत बनी रहती है।

स्वास्तिक का चित्र

पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप चित्र नहीं लाना चाहते तो लाल सिंदूर से दीवार पर स्वास्तिक बना सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती।

कमलगट्टे की माला

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा घर में कमलगट्टे की माला रखें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

मोरपंख

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में आप भी 1 से 3 मोरपंख लाकर भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर लगाएं। आप चाहे तो इसे दीवार पर भी लगा सकते हैं।

गोमती चक्र

मान्यता है कि घर में गोमती चक्र रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वास्तु अनुसार, 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से सारा साल बरकत बनी रहती है।

दक्षिणावर्ती शंख

वास्तु के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती और मोती शंख रखना भी शुभ होता है। नए साल से पहले इसे खरीदकर पूजा करें और फिर अलमारी या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे बरकत बनी रहती है।

Exit mobile version