Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रक्षाबंधन के दिन घर में ले आएं ये एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे हैं। देशभर में ये त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। राखी का त्योहार भाई-बहन के पावन रिश्ते का पर्व है और इस दिन हर बहन, अपने भाई को राखी बांधती है। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की बहुत मान्यता है और इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन एक ऐसी वस्तु है जिसे अगर आप अपने घर में ले आते हैं तो आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

कभी नहीं होगी पैसों की कमी

कई लोगों के साथ ऐसा देखा जाता है कि उनके पास हमेशा पैसों का आभाव बना रहता है। अगर ऐसा है तो रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। रक्षाबंधन का दिन बहुत शुभ माना जाता है और इस दिन घर में कुछ चीजें लाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस खास दिन लक्ष्मी मां की पसंदीदा वस्तु शंख को लाया जा सकता है।

क्या है प्रक्रिया

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के शुभ दिन पर शंख लाकर उसे पूजा के स्थान पर स्थापित करें। इसके अलावा नियमित रूप से इसे बजाना शुरू कर दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कभी धन-दौलत का आभाव नहीं होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही धन से जुड़ी पुरानी समस्याओं से भी इंसान को निजात मिलता है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के हिसाब से रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2024 में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार 19 अगस्त के दिन पड़ रहा है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट तक भद्राकाल का समय है। इसके बाद से बहन, अपने भाई को राखी बांध सकती है।

Exit mobile version