• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिस्बेन टेस्ट में मिली जीत को शब्दों में पिरोना मुश्किल : अजिंक्य रहाणे

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिस्बेन। आस्ट्रेलिया के तरफ से रखे गए 328 रनों के लक्ष्य के बाद भारत की जीत की उम्मीद नहीं थी, लेकिन युवा कंधों ने टीम की जीत की जिम्मेदारी ली है। भारत के खाते में ऐतिहासिक जीत डाली है। इसी के साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है। भारत की इस जीत की इबारत शुभमन गिल (91) और ऋषभ पंत (नाबाद 89) ने लिखी।

टीम की इस जीत से कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा है कि इस जीत को बयां करना मुश्किल है। रहाणे ने मैच के बाद कहा, यह जीत काफी मायने रखती है। मुझे नहीं पता कि इस जीत को कैसे बयां करूं। मुझे अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है, हर किसी पर। हम सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने गया था तो मेरे और चेतेश्वर पुजारा के बीच यही बात हो रही थी कि पुजारा को सामान्य बल्लेबाजी करनी हैं। मुझे अपने शॉट्स खेलने हैं क्योंकि हम जानते थे कि आगे पंत और मयंक हैं। पुजारा को श्रेय देना होगा। उन्होंने जिस तरह से दबाव का सामना किया वो शानदार है। अंत में पंत ने भी बेहतरीन काम किया। पंत ने 89 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच भी बने।

रहाणे ने टीम के बारे में कहा कि 20 विकेट लेना अहम था। इसलिए हमने पांच गेंदबाज चुने। वॉशिंगटन सुंदर टीम में संतुलन लेकर आए। सिराज ने दो टेस्ट मैच खेले थे, सैनी ने एक मैच खेला था। ठाकुर ने भी एक मैच खेला था। नटारजन भी पदार्पण किया था। ऐसी टीम के साथ मैच और सीरीज जीतना कितना अहम है, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं थी। एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए थे। ऐसे में सभी ने भारत को नकार दिया था, लेकिन रहाणे की कप्तानी में टीम ने बेहद दमदार वापसी की और मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

रहाणे ने कहा कि एडिलेड में मिली हार के बाद हमने इस बात पर चर्चा ही नहीं की थी कि क्या हुआ था? हम सिर्फ अपना खेल खेलना चाहते थे, अच्छी सोच, मैदान पर अच्छी प्रतिद्वंदिता दिखाना चाहते थे। यह टीम प्रयास की बात है। आस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन का यह करियर का 100वां टेस्ट मैच था। रहाणे ने बताया कि भारतीय टीम लॉयन को जर्सी भेंट करेगी। रहाणे ने कहा कि भारतीय टीम लॉयन को 100वें टेस्ट मैच के लिए जर्सी तोहफे में देना चाहती है। मैं पूरी टीम की ओर से उन्हें 100वें टेस्ट की बधाई देता हूं।

Tags: acting captainAjinkya RahaneAustraliaBorder-Gavaskar Trophyhistoric victoryIndiavery happyअजिंक्य रहाणेआस्ट्रेलियाऐतिहासिक जीतकार्यवाहक कप्तानबेहद खुशबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीभारत
Previous Post

भारत सरकार ने व्हाट्सअप के सीईओ से पत्र लिख कर मांगा जवाब

Next Post

पहले जैसा ही होगा जेईई मेन्स के इस साल का पाठ्यक्रम, कोई बदलाव नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Next Post
odisha board

पहले जैसा ही होगा जेईई मेन्स के इस साल का पाठ्यक्रम, कोई बदलाव नहीं

यह भी पढ़ें

मंत्री बाजवा कोरोना पॉजिटिव,

मंत्री बाजवा की पत्नी और बेटे कोरोना पॉजिटिव, सीएम अमरिंदर व अरुणा चौधरी की रिपोर्ट निगेटिव

17/07/2020
नेपाल में कोरोना

नेपाल में कोरोना के 315 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची

02/08/2020
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान, शिवसेना करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन 

12/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version