• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटिश पीएम जॉनसन को मिला गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्योता

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Boris Johnson

Boris Johnson

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सरकारी सूत्रों से पता चला है कि आगामी गणतंत्र दिवस पर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को भारत आने का न्योता मिला है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद जॉनसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें स्वयं उन्नाव आने का आमंत्रण भी दिया है। भारत ब्रिटिश सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। इस आमंत्रण के तुरंत बाद नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग ने कहा था कि पीएम जॉनसन शीघ्र भारत के दौरे पर आने वाले हैं।

ओडिशा सरकार ने सभी आपातकालीन पुलिस सेवाओं के लिए जारी किया एक नंबर

वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी हर वर्ष वैश्विक कूटनीति के दमदार शख्सियतों को गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान के तौर पर आमंत्रित करते रहे हैं। मोदी व जॉनसन के बीच 27 नवंबर को बातचीत हुई थी जिसमें कोविड-19 महामारी, पर्यावरण व द्विपक्षीय कारोबार जैसे मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि कोविड-19 महामारी ने जिस तरह से वैश्विक कूटनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, उसके मद्देनजर दोनों देश आपसी रिश्तों को नई दिशा देने पर विचार कर रहे हैं।

यूपी में कोरोना ने ली 29 लोगों की जान, 1799 नए मरीज मिले

भारत व ब्रिटेन के बीच अभी दो सबसे अहम मुद्दे हैं, जिस पर बेहद गंभीर विमर्श की जरूरत है। हिंद-प्रशांत सागर क्षेत्र में दोनों देशों को आपसी साझेदारी की राह निकालनी है तो दूसरा, मुक्त व्यापार क्षेत्र को लेकर बातचीत शुरू करनी है।फरवरी, 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के बाद किसी भी दूसरे वैश्विक नेता ने भारत की यात्रा नहीं की है। असलियत में कोरोना की वजह से तमाम देशों में राजनयिक यात्राओं पर एक तरह से रोक लगी हुई है। इस तरह से बोरिस जॉनसन कोरोना काल की शुरुआत के बाद भारत की यात्रा पर आने वाले पहले विदेशी मेहमान हो सकते हैं।

Tags: boris johnsonBritish PM Boris Johnsoninternational Newsinvitation to Boris Johnson on republic dayinvitation to British PM on republic dayNEWSunited kingdomUnited Kingdom united-kingdom world hindi newsWorldबोरिस जॉनसन
Previous Post

ओडिशा सरकार ने सभी आपातकालीन पुलिस सेवाओं के लिए जारी किया एक नंबर

Next Post

झंडा दिवस कोष में देशवासी विशेष योगदान करें: राजनाथ सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
rajnath singh

झंडा दिवस कोष में देशवासी विशेष योगदान करें: राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘Not Found Suitable’ अब नया मनुवाद…, राहुल गांधी ने RSS और BJP को बताया आरक्षण विरोधी

27/05/2025
murder

शराब के लिए पैसा न देने पर विधवा महिला की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

05/12/2021
कानपुर में पीएसी के 27 जवान कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा : पुलिसकर्मी मिला पॉजिटिव, एसएचओ सहित 27 जवान होम क्वारंटाइन

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version