Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप

rape

rape

मुरादाबाद। देवर पर दुष्कर्म (Rape) और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए डिलारी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। मामले में सोमवार रात में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने एफआईआर के आदेश दिए हैं।

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के अनुसार उसका निकाह 9 जून 2020 को थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से देवर उसपर बुरी नजर रखता था।

परिवार वालों को उसकी हरकत की जानकारी दी तो वह चिढ़ गया। पीड़िता के अनुसार 22 मार्च को रात करीब बजे देवर ने कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। पति और ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो उल्टा उसे ही धमकाया गया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपित चिढ़ गए।

जिसके बाद पीड़िता मायके में आ गई। आरोप है कि 26 मार्च को पति और अन्य ससुराल वाले पीड़िता के मायके पहुंच गए। वहां उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। बाद में पति तीन तलाक देकर धमकी देते हुए चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने सीधे एसएसपी आफिस पहुंच कर शिकायत की।

मामले में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने डिलारी एसएचओ को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version