Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने अकिंता लोखंडे और कृति सैनन को लेकर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत कृति सेनन

सुशांत सिंह राजपूत कृति सेनन

नई दिल्ली| दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने मुंबई वाले घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। हाल ही में एक्टर के बहनोई विशाल कीर्ति ने बयान दिया है। उन्होंने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कृति सैनन पर खुलकर बात की है। विशाल कहते हैं कि कई लेवल पर बात करना बेहद जरूरी है। सुशांत से शुरू करते हैं। कई लोग जानते हैं कि सुशांत ने छह साल अंकिता को डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप अच्छा बीता। लोगों ने सुशांत और अंकिता समेत परिवार संग भी कई फोटोज़ देखीं। कई लोग सुशांत के परिवार के लोगों को जानते थे। मेरी पत्नी को भी, क्योंकि अंकिता संग वह लगातार टच में रहती थीं।

रिया चक्रवर्ती की ITR रिपोर्ट में दिखा इनकम का फर्क, सख्ती से हुई पूछताछ

विशाल आगे कहते हैं कि सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप के बाद शायद कृति सैनन को भी डेट किया। हालांकि, सुशांत ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की और न ही बताया कि वह कृति को डेट कर रहे हैं, हो सकता है कि वे दोनों अच्छे दोस्त हों। कृति से हम आखिरी बार जुलाई 2017 में मिले थे। हम सभी को कृति अच्छी लगी थीं।

अंकिता लोखंडे के घर आए दो नन्हे मेहमान, सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे संग लंबा समय गुजारा। एक्टर का पूरा परिवार अंकिता को जानता था। आज भी अंकिता सुशांत के परिवार के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। अंकिता से ब्रेकअप के बाद खबरें आई थीं कि सुशांत ने कृति सैनन को डेट किया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी खुलकर इसपर बात नहीं की। मौत से पहले सुशांत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। दोनों नवंबर में शादी करने वाले थे।

Exit mobile version