Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासूम के साथ रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Rape

Rape

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधोगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में एक गांव में चार साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला दर्ज़ किया गया है। दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भाई 15 साल के किशोर ने अंजाम दिया।

परिवार वालों के मुताबिक 15 वर्षीय आरोपी बालिका को गोद में उठा कर मकान के दूसरी तरफ सुनसान इलाके में जानवरों के बांधे जाने वाली जगह पर ले गया था जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

भारत-तिब्बत सीमा से लगी नीती घाटी में पहली बार घनघनाएंगे मोबाइल, Jio ने 4जी टॉवर शुरू किए

उन्होने बताया कि दुष्कर्म की वारदात का शिकार मासूम बालिका लहूलुहान हालत में रोती हुई अपनी माँ के पास पहुंची तब परिवार वालो को परिवार के आरोपी किशोर की हरकत की जानकारी हुई। बालिका की माँ ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version