Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इश्क का खौफनाक अंत, 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या

Murder in Delhi

Murder in Delhi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या (Murder) कर दी गई है। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी  के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिलबताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूर्वोत्तर राज्य को मिली अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है।

Exit mobile version