Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

murder

murder

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की पटेल नगर द्वितीय कॉलोनी में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की जांच शुरू कर दी।

सिहानी गेट थाना इलाके की पटेल नगर द्वितीय कॉलोनी में बुजुर्ग अशोक जैदका अपनी पत्नी के साथ रहते थे। अशोक जैदका की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी छोटी बेटी नोएडा में रहती है। उसने दीपावली की रात को अपने मां-बाप को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

इसके बाद बेटी ने पडोस में रहकर कपडों पर प्रेस करने वाले पप्पू को अपने घर जाकर जानकारी करने को कहा। पप्पू ने घर जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति के शव पडे थे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पप्पू ने दंपत्ति की बेटी को घटना के बारे में बताया। बेटी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर काम कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version