Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व प्रधान की गला काटकर निर्मम हत्या

Murder

Murder

बलिया। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में मंगलवार तड़के पूर्व प्रधान की गला काटकर हत्या (Murder) किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त पूर्व प्रधान अपने घर के बरामदे में सोए थे। जानकारी होते ही मौके पर एसपी राज करन नय्यर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66) मंगलवार सुबह पूर्व प्रधान बरामदे में सोये थे। जहां बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई है कि खून के छींटे पास की दीवार पर भी देखे जा सकते हैं। वहीं, उनके चेहरे और गले के आसपास धारदार हथियार से वार किए गए हैं।

सनसनीखेज हत्या की जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इलाके में हड़कम्प मच गया। एसपी राजनकरण नय्यर भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हर विन्दुओं पर जांच-पड़ताल की। मातहतों को जल्द खुलासे का निर्देश दिया। मौके फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई।

एसपी ने कहा कि हत्या सुबह की गई है। किसने की अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उधर, मृत पूर्व प्रधान के बेटे ने कहा कि हत्या किसने की हमें नहीं पता है। क्योंकि किसी से कोई विवाद नहीं था।

Exit mobile version