Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को खेत मे एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना एका क्षेत्र गांव नगला गोकुल निवासी राजकुमार (25) रविवार की शाम घर से निकला था। वह देर रात जब घर नही लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। सोमवार सुवह ग्रामीणों ने उसका शव खेत पर पड़ा देखा तो वह हैरान रह गये। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गये। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व एसपी देहात अखिलेश नारायण भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बीती शाम युवक घर से निकला था तब से घर नहीं पहुँचा, उसका शव खेत पर मिला है। गला रेता गया है। फोरेंसिक टीम भी आ गई है। अभी कौन सा एंगल निकल कर आता है कुछ कहा नहीं जा सकता, सारे एंगल पर हम लोग काम कर रहे है। मेरे ख्याल से एक दो दिन के अंदर सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Exit mobile version