Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निकाय चुनाव का एलान होते ही मायावती का बड़ा एक्शन, इन दो नेताओं को पार्टी से निकाला

BSP

BSP

बस्ती/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने रविवार को पूर्व मंत्री राजकिशोर और उनके भाई को पार्टी से निस्कासित कर दिया है।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि राजकिशोर सिंह और बृजकिशोर सिंह डिम्पल को पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बसपा ने पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई को पार्टी से निकाला -  हिन्दुस्थान समाचार

उल्लेखनीय है कि राजकिशोर सिंह की बस्ती मंडल में कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर BSP की सदस्यता ली थी। उनके साथ उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल और उनके पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने BSP ज्वाइन किया था।

Exit mobile version