Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बसपा सरकार आई भ्रष्टाचार लाई, जब भी सपा सरकार आई गुंडाराज लाई: अरूण सिंह

मथुरा। पिछले 20 सालों में यह ऐसा विधानसभा चुनाव है जिसमें मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा यह अपने आप में इतिहास है। सपा सरकार में जवाहर बाग रणभूमि बन गया था।
भाजपा सरकार में पार्क बन गया है। जहां लोग घूमते फिरते हैं। वह अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाते हैं। भाजपा के महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टी विशेष कर सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय गुंडे माफिया सुर्खियों में रहते थे कोसी दंगा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहां दंगे के दौरान वर्ग समुदाय के घर पर राहत सामग्री पहुंचाई जाती थी।
अगर कोई हिन्दुओं के घर पर राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश करता था तो मंत्री आजम खां के आदेश पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती थी। बसपा सरकार आई भ्रष्टाचार लाई जब भी सपा सरकार आई गंुडाराज लाई। पहले सपा बसपा के नेता कृष्ण जन्माष्टमी बगैरा त्यौहारों में आने से डरते थे उन्हें लगता था कि वह इन त्यौहारों में गए तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।
जबकि सीएम योगी जन्माष्टमी बरसाना रंगोत्सव एवं आलौकिक कुंभ में आए थी और आयोजन भी कराया। विपक्षी अब फिर गठबंधन बना रहे हैं जबकि पहले भी गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ चुके हैं। जब जीरो रिजल्ट आया था।
अब सपा रालोद गठबंधन कर रहे हैं जबकि दोनोें दल विकास कार्यों में जीरो रहे हैं अगर दोनों दलों के जीरो को जोड़ दें तो शून्य प्लस शून्य बराबर जीरों ही आएगा।
Exit mobile version