• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP ने जारी की एक और लिस्ट, सीएम योगी को टक्कर देंगे ये दिग्गज प्रत्याशी

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
BSP

BSP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। बसपा ने 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। बसपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को उम्मीदवार घोषित किया है। ख्वाजा शमसुद्दीन गोरखपुर शहर सीट पर सीएम योगी को चुनौती देंगे।

बसपा की इस लिस्ट में गोरखपुर के साथ ही कुशीनगर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बसपा ने संत कबीर नगर, महराजगंज और बलिया जिले की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट से प्रतीक पाण्डेय और टांडा सीट से शबाना खातून को चुनाव मैदान में उतारा है।

बसपा ने गोरखपुर की कैम्पियरगंज सीट से चंद्रप्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण सीट से दारा सिंह निषाद को टिकट दिया है। पार्टी ने सहजनवा से अंजू सिंह, खजनी सुरक्षित सीट से विद्यासागर, चौरी-चौरा से वीरेंद्र पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है। बांसगांव से राम नयन आजाद और चिल्लूपार सीट से राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में होंगे।

बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा ने दो बार के विधायक उमाशंकर सिंह पर भरोसा जताया है। फेफना विधानसभा सीट से बसपा के कमलदेव सिंह यादव, बलिया सदर सीट से शिवदास उर्फ मदन वर्मा उम्मीदवार होंगे।

आजम खान गुरूर है आप अपने गुरुर की हिफाजत करो : अब्दुल्ला आजम

गौरतलब है कि गोरखपुर, देवरिया और बलिया समेत जिन जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, उन सीटों पर यूपी चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है। इन सीटों के लिए 3 मार्च को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 10 मार्च को मतगणना के बाद आने हैं।

Tags: bsp candidates list 2022Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल इखलाक सहित टीआरएफ़ के दो आतंकी ढेर

Next Post

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gulab Jamun
Main Slider

इस तरह से गुलाब जामुन, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

14/11/2025
UP Transport Department
Main Slider

उप्र परिवहन विभाग की पहल- व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

13/11/2025
Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.
उत्तर प्रदेश

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

13/11/2025
Tribals
उत्तर प्रदेश

जनजातीय गौरव को नई पहचान, योगी सरकार ने बदली वंचित समाज की तस्वीर

13/11/2025
Yogi model makes a grand entry at IITF
उत्तर प्रदेश

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

13/11/2025
Next Post

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस ने दबोचे छह शातिर चोर, कब्जे से बरामद हुए चोरी के वाहन

09/07/2021
कल्याण स‍िंंह Kalyan Singh

पूर्व सीएम कल्याण स‍िंंह बोले- मेरी अंतिम इच्छा है भव्य राम मंदिर जीवन की आकांक्षा

29/07/2020
dynamic facade lighting

भारतीय संस्कृति में प्रकाश को ज्ञान के प्रतीक के रूप में माना गया: सीएम योगी

25/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version