Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Budget 2021: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानिए यहां

Budget 2021

क्या सस्ता, क्या महंगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2021 पेश किया। बजट में सबसे ज्यादा नजर जिस पर होती है वह बाजार और उसमें क्या महंगा और सस्ता हो रहा है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाए हैं, तो साथ ही कई वस्तुओं को सस्ता भी किया है।

इस बजट में मोबाइल पार्ट्स में छूट घटाई गई है। इसका नतीजा हुआ है कि मोबाइल फोन महंगा हुआ है। चार्जर भी महंगे हो गए हैं। नायलान के कपड़े सस्ते हो गए हैं। रत्न महंगे होंगे। पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते होंगे।

जानिए महंगे-सस्ते सामान की पूरी डिटेल

ये हो गए महंगे

मोबाइल फोन महंगे होंगे

मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे

मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी

रत्न महंगे होंगे

जूते महंगे होंगे

चमड़ा महंगा होगा

Budget 2021: उज्ज्वला योजना में एक करोड़ और परिवारों को जोड़ा जाने का ऐलान

ये हुए सस्ते

नायलन के कपड़े सस्ते होंगे

स्टील के बर्तन सस्ते होंगे

पेंट सस्ता होगा

ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा

पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते

सोलर लालटेन सस्ती होगी

सोना-चांदी सस्ता होगा

टैबलेट पर पढ़ा गया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर बार से अलग तरीके से बजट पेश किया। उन्होंने आम बजट कागजी दस्तावेज के बजाय टैबलेट से पढ़ा. 2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सत्ता पक्ष की दूसरी कतार में रहीं।

Budget 2021: शहरी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की घोषणा, 1,14,678 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

इस बार का बजट कागज पर प्रिंट नहीं हुआ है। बजट दस्तावेज सभी सांसदों समेत आम जनता के लिए डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराया जाने वाला है। जब वित्त मंत्री बजट पेश कर रही थीं, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल, आम आदमी पार्टी के भगवंत मान और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने तीन हालिया कृषि कानूनों को लेकर विरोध दर्ज कराया। वे हाथों में तख्ती लिये हुए थे जिसमें केंद्र सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग वाले नारे लिखे थे. विरोध कर रहे तीनों सांसद सदन के गलियारे में खड़े थे।

Exit mobile version