• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Budget 2022: जानिए किसने पेश किया था भारत का पहला बजट

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Business, Main Slider
0
Budget

Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2022 को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 का केंद्रीय बजट (Union Budget 2022-23) पेश करेंगी। इस तरह वह अपना चौथा बजट पेश करेंगी। इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। बजट को हर साल एक बड़ा इवेंट माना जाता है।

आइए जानते हैं बजट से जुड़ी 10 बड़ी और ऐतिहासिक बातेंः

1) स्कॉटलैंड के इकोनॉमिस्ट जेम्स विलसन (James Wilson) ने 1860 में भारत का पहला बजट पेश किया था। विलसन ने 1853 में Chartered Bank of India, Australia and China की स्थापना की थो जो 1969 में Standard Chartered Bank बना। उन्होंने ही ‘The Economist’ नामक प्रतिष्ठित पब्लिकेशन की शुरुआत की थी।

2) स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। तत्कालीन वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने आजाद भारत का पहला बजट पेश किया था।

3) 1955 तक बजट केवल अंग्रेजी में पेश किया जाता था लेकिन 1955-56 से बजट डॉक्युमेंट का प्रकाशन अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में किया जाने लगा।

4) पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार केंद्रीय बजट पेश किया था। पी चिंदबरम ने आठ बार केंद्रीय बजट पेश किया था। पूर्व वित्त मंत्रियों यशवंतराव चव्हाण, सीडी देशमुख और प्रणब मुखर्जी ने सात-सात बार बजट पेश किया था।

5) 1998 से पहले बजट शाम को पेश किए जाते थे। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजों के समय की इस प्रथा को खत्म करते हुए सुबह के समय बजट पेश किया था। उन्होंने 1998-1999 का बजट सुबह में पेश किया था।

6) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास 1970-71 में कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय का भी चार्ज था और वह बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं।

मौलाना तौकीर रजा की बहू सहित 21 दिग्गज नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

7) 2016 तक फरवरी के आखिरी दिन को बजट पेश किया जाता था। हालांकि, 2017 से यह परंपरा बदल गई जब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया था।

8) पहले रेल बजट अलग से पेश किया जाता था। 2017 में इसे केंद्रीय बजट में शामिल कर दिया गया। इससे 92 साल पुरानी परंपरा खत्म हो गई।

9) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल ओमीक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए हलवा सेरेमनी की 70 साल पुरानी परंपरा की जगह मिठाइयों का वितरण करवाया। पहले हलवा सेरेमनी के साथ बजट की प्रिटिंग की शुरुआत होती थी।

10) सीतारमण 2019 में परंपरागत ब्रीफकेस की जगह बही-खाता (लाल रंग का एक पैकेट जिस पर राष्ट्रीय चिह्न होता है) में बजट डॉक्युमेंट लेकर आई थीं।

11) सीतारमण के नाम देश का सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने एक फरवरी, 2020 को दो घंटे 41 मिनट का बजट भाषण दिया था।

Tags: Budget 2022budget analysis
Previous Post

मौलाना तौकीर रजा की बहू सहित 21 दिग्गज नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

Next Post

अगले महीने से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
Women constables
Main Slider

सीएम योगी की मौजूदगी में महिला आरक्षियों ने ली शपथ, बोलीं- मिला नया आत्मविश्वास

26/04/2026
Next Post
Money

अगले महीने से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें

baby

खौलती सब्जी में गिरा तीन साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत

13/07/2021

इस मकर संक्रांति पर बनाएं ‘तिल पुडिंग’ देखें इसको बनाने की रेसिपी

13/01/2022
Shot

महिला की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version