Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Budegt: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, मेडिकल एजुकेशन में बढ़ाई इतनी सीटें

36 medicines are completely duty free

36 medicines are completely duty free

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट (Budegt) पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ी 36 दवाओं पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इन्हें पूरी तरह से ड्यूटी फ्री (Custom Free) बनाया जाएगा।

200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे

इस दौरान वित्त मंत्री ने ऐलान किया अगले 3 सालों में देशभर के सभी जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर खोले जाएंगे। वहीं, इस वित्त वर्ष में 200 ऐसे सेंटर खोले जाएंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी।

IIT को लेकर की ये घोषणा

उन्होंने कहा, ये विकसित भारत का बजट है। महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना हमारा लक्ष्य है। हमारा लक्ष्य देश के विकास को बढ़ाना है। भारत सबसे तेज बढ़ने वाली इकॉनोमी का देश है। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को अतिरिक्त सहायता पर जोर दिया जा रहा है। हमारी सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर रही है। अगले पांच साल विकास का मौका है।

100 जिलों में धन धान्य योजना

100 जिलों में धन्य धान्य योजना की शुरुआत भी की जा रही है। कम उपज वाले जिलों में ये योजना शुरू की गई है। किसानों को खेती का उचित मुआवजा दिया जाएगा। दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है।

बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, इतने लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री

मछली उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। वित्तीय सेक्टर में सुधार भी किया जा रहा है। तूर, उड़द और मसूर दाल के लिए भी सरकार का जोर है। डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 लाख तक का कर्ज दिया जाएगा।

Exit mobile version