• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट समवेशी व जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
त्रिवेन्द्र सिंह रावत trivendra singh rawat

त्रिवेन्द्र सिंह रावत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैरसैंण में एक मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बजट समावेशी होगा और जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। श्री रावत ने शुक्रवार को नैनीताल में ‘घरैकि पहचान, चेलिकि नाम’ योजना का शुभारंभ भी किया।

नैनीताल दौरे पर आये श्री रावत यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश का संतुलित व सर्वांगीण विकास है। प्रदेश की जनता आर्थिक रूप से स्वालंबी हो और विकास में सभी की सहभागिता हो, ऐसा उनकी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनावों के बजाय प्रदेश के विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। सरकार के पास अभी एक साल का और समय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैण में बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस बार का बजट समावेशी होगा। सरकार ने जनता व विशेषज्ञों से संवाद करके बजट तैयार किया है। बजट जनपेक्षाओं के अनुकूल होगा। उनकी सरकार ने पहला बजट को छोड़कर सभी बजट जनता के सुझावों पर तैयार किये हैं और इस बार का बजट भी जनसंवाद और सुझावों पर केन्द्रित है।

अखिलेश को बड़ा झटका, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से आहत सपा नेता ने दिया इस्तीफा

उन्होंने नैनीताल से उच्च न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर चल रही अटकलों को लेकर कहा कि उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करना आसान नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर कई जगह जमीनों के प्रस्ताव सरकार के पास आये हैं। सभी के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा।

श्री रावत ने स्वीकार किया कि प्रदेश में जाड़ों में बारिश व बर्फवारी कम होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है। सरकार इसके लिये तैयार है। सरकार ने सभी जल प्रदाय निकायों से बैठकर कर रेड जोन वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने व वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दे दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल में पानी के बिलों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला लाया गया है। इसका परीक्षण कराया जायेगा।

राम मन्दिर निर्माण के लिए मुरलीधर आहूजा दो लाख से अधिक का किया योगदान

इससे पहले श्री रावत ने मल्लीताल स्थित पर्यटक आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में 42 करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें प्रमुख रूप से नैनीताल के सूखाताल और सातताल पर्यटक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और उसके सौन्दर्यीकरण की योजना शामिल है। श्री रावत ने आज यहां ‘घरैकि पहचान, चेलिकि नाम’ योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह महिला शक्तिकरण की दिशा में एक अंश मात्र है और लोगों को अपने घरों के नाम अपनी बेटियों के नाम पर रखने के लिये भी प्रोत्साहित किया।

Tags: Trivendra Singh Rawatuttrakhand budgetUttrakhand News
Previous Post

अखिलेश को बड़ा झटका, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से आहत सपा नेता ने दिया इस्तीफा

Next Post

खिलौनों में आत्मनिर्भरता की तलाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post
खिलौनों में आत्मनिर्भरता की तलाश

खिलौनों में आत्मनिर्भरता की तलाश

यह भी पढ़ें

अदिति सिंह

माननीय मुख्यमंत्री योगी मेरे राजनीतिक गुरू : अदिति सिंह

11/08/2020
Dunki

Dunki का ट्रेलर हुआ आउट, शाहरुख के लुक्स पर फिदा हुए फैंस

05/12/2023
बदल गया आपका WhatsApp! 2025 में लॉन्च हुए ये टॉप फीचर्स, चैटिंग हुई और भी मजेदार

2025 में WhatsApp पर लॉन्च हुए ये टॉप फीचर्स, चैटिंग हुई और भी मजेदार

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version