Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रहों के राजकुमार दो बार बदलेंगे अपनी राशि, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Budh Dev

Budh Dev

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसका सकारात्मक और नकारात्मक सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा ने बताया कि मई माह में बुध (Budh) , सूर्य व शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, गणना के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध (Budh) ग्रह 10 मई को शाम सात बजकर तीन मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि प्रवेश कर चुके है। इस माह बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

दूसरी बार बुध (Budh)  31 मई को दोपहर 12:13 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह व्यापार व बुद्धि का कारक ग्रह होने के कारण व्यापार में उन्नति होगी। 14 मई को शाम 5:54 बजे सूर्य ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 19 मई को शुक्र ग्रह अस्त अवस्था में ही मेष राशि से वृषभ राशि में सुबह 8:43 बजे प्रवेश करेंगे। इसी के साथ ही गुरु ग्रह जो सात मई को अस्त हुए थे, 31 मई की रात्रि 02:51 बजे उदय हो जाएंगे, जिस कारण विवाह को छोड़कर शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

सभी रशियो पर गोचर के प्रभाव

– मेष राशि : बुध का मेष राशि में गोचर होने की वजह से करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा।
– वृषभ राशि : स्वास्थ्य के लिए बुध का यह गोचर कठिन रहने की संभावना है क्योंकि आपको सिरदर्द और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है।
– मिथुन राशि : करियर के क्षेत्र में आप भाग्यशाली साबित होंगे, क्योंकि आपको नौकरी में पदोन्नति और अन्य लाभ मिलने के योग बनेंगे जो कि आपको प्रसन्न करने का काम करेंगे।
– कर्क राशि : अगर आपका खुद का व्यापार है, तो संभव है कि बुध गोचर की अवधि में आप मनचाहा लाभ पाने में पीछे रह सकते हैं यानी कि लाभ प्राप्ति में कमी आने की आशंका है।
– सिंह राशि : आप नए दोस्त बनाने के साथ-साथ नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने में सक्षम होंगे। हालांकि, यह जातक अपनी बुद्धि के दम पर अपने दोस्तों का समर्थन प्राप्त कर सकेंगे।
– कन्या राशि : बुध गोचर के दौरान आप पर जिम्मेदारियां काफ़ी अधिक रह सकती हैं जिन्हें पूरा करने के लिए आप कर्ज लेने के बारे सोच-विचार कर सकते हैं।
– तुला राशि : करियर के क्षेत्र में बुध का यह गोचर आपके लिए पदोन्नति और अन्य लाभ लेकर आ सकता है।
वृश्चिक राशि : बुध गोचर की अवधि में आप पर नौकरी का दबाव काफी अधिक हो सकता हैं जिसकी वजह काम का बेहद व्यस्त शेड्यूल होने की संभावना है।
– धनु राशि : अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको पार्टनर के साथ समस्याओं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
– मकर राशि : आर्थिक जीवन में यह जातक भाग्यशाली साबित होंगे, क्योंकि आप धन कमाने के साथ-साथ बचत भी कर सकेंगे।
– कुंभ राशि : बुध गोचर के दौरान आपका ध्यान रिश्ते से थोड़ा हट सकता है क्योंकि आपको साथी के साथ विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
– मीन राशि : आर्थिक जीवन में बुध का यह गोचर आपके लिए काफी मात्रा में खर्चे लेकर आ सकता है जो कि बेकार के हो सकते हैं।

Exit mobile version