• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भवन निर्माण ऐसा हो जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो : नीतीश

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखे जाने की नसीहत देते हुए कहा कि भवनें ऐसी बनें कि पर्यावरण को नुकसान न हो।

श्री कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 85.69 करोड़ रुपये की लागत से बने छह भवनों का उद्घाटन, 536.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 23 भवनों का शिलान्यास एवं कार्यारंभ, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा सरकारी अंगीभूत महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) अरवल के भवन का शिलान्यास तथा सरदार पटेल भवन पटना में अधिष्ठापित कलाकृतियों का लोकार्पण करने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले भवनों के निर्माण के साथ-साथ उसका रखरखाव भी जरूरी है। जो भी भवन बनाये जा रहे हैं उनका मेंटेनेंस हर हाल में हो। सरकार ने निर्माण की जो गुणवत्ता निर्धारित की है उसे हर हाल में कायम रखें। जिन विभागों के अंतर्गत ये सब भवन आते हैं उनको साफ-सफाई का ख्याल भी रखना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा, “पर्यावरण के संरक्षण के प्रति भी हमलोग सतर्क हैं। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से खबर आई है। वे पर्यावरण पर बिहार के साथ चर्चा करना चाहते हैं। हमलोग पर्यावरण को लेकर अलर्ट हैं। सभी लोग इसको लेकर सजग रहें। निर्माण कार्य में भी पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जाय और भवनें ऐसी बने जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं हो।

श्री कुमार ने कहा कि समाहरणालय का प्रशासनिक भवन 186 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें जिलाधिकारी के कार्यालय सहित अन्य 39 कार्यालय होंगे । इस परिसर में चार उद्यान होंगे, 3484 वर्गमीटर का हरित क्षेत्र होगा। पर्यावरण के दृष्टिकोण से यह अच्छा है। यहां तीन कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निर्माण होगा। गंगा किनारे निर्मित होने वाला पटना समाहरणालय काफी सुंदर होगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसके निर्माण कार्य में पर्यावरण के संरक्षण का भी ध्यान रखा जायेगा।

रांची बस अड्डे से गिरफ्तार हुआ था बम विस्फोट का मुख्यारोपी हैदर अली : NIA

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लक्ष्य के अंतर्गत कई जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और कई जिलों में निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ जिलों में जमीन अधिग्रहण की समस्या को लेकर निर्माण नहीं हो पा रहा था लेकिन अब वहां भी निर्माण कार्य शुरु हो गया है। इसको लेकर आरा एवं समस्तीपुर में भी जगह का चयन हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष 2004-05 में भवन निर्माण विभाग का बजट 22 करोड 53 लाख रूपये का था, जो वर्ष 2020-21 में बढ़कर 4543 करोड़ रुपये हो गया है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई से गाजियाबाद किए गए शिफ्ट

श्री कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा वर्ष 2006-07 से वर्ष 2019-20 के बीच 13 हजार 142 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है। पुलिस भवन निर्माण निगम जो बंद होने की कगार पर था उसको पुनर्जीवित कर उसके माध्यम से कई भवनों का निर्माण कराया गया । कई थाना भवनों का निर्माण कराया गया। उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अलग से निगम का गठन किया। बिहार शिक्षा आधारभूत संरचना निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से शिक्षा विभाग की आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तहत बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रचर कॉरपोरेशन लिमिटेड, आधारभूत संरचना निर्माण के साथ-साथ दवा, उपकरणों की आपूर्ति की जिम्मेवारी भी निभा रहा है। आज जो भवन बन रहे हैं वह देखने योग्य होंगे । इन सबकी अपनी विशिष्टता है।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election newsbihar newsbihar political newsbihar politicsEnvironmental ProtectionNitish Kumarनितीश कुमारपर्यावरण संरक्षणबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

जानें कैसे हुई भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति और रचना से जुड़ी पौराणिक कथा

Next Post

सरकारी विभागों में रिक्त पदों की हो रही समीक्षा, जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया : हेमंत

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
हेमंत सोरेन

सरकारी विभागों में रिक्त पदों की हो रही समीक्षा, जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया : हेमंत

यह भी पढ़ें

JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

14/02/2026
Bigg Boss

Bigg Boss 15 के लिए ऑनलाइन ऑडिशन शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

24/02/2021
no smoking day

आइये देखें धूम्रपान को लेकर लोगों के मन में क्या है मिथक

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version