• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुलडोजर बाबा गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, जनता उनका भाप निकाल देगी : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रयागराज, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने मंगलवार को प्रयागराज के करछना में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, ‘झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं, लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे।

प्रयागराज के करछना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पहुंच कर दिख रहा है कि हर तरफ समाजवादी हवा चल रही है। मंच के चारों तरफ सपा ही सपा दिखाई दे रही है। ये जोश जो नौजवानों का दिखाई दे रहा है, तो निश्चित रूप से 2022 में समाजवादी सरकार बनने जा रही है। आज तारीख 22 है और 22 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

वोट डालकर भाजपा को कूटने का काम करेंगे चित्रकूट के लोग : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने कहा कि हमारे बाबा की भाषा आपने सुनी होगी। ये कुंभ की धरती है। यहां दुनिया भर के साधु-संत आते हैं और हमारे बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे। आपने सुना होगा कि अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते हैं, जो अभी भागा वो कहां का है? अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में इन झूठे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी, बल्कि साफ कर देगी। सपा नेता बोले, बाबा मुख्यमंत्री का नया नाम पड़ गया है। एक अंग्रेजी अखबार ने उनका नाम बाबा बुलडोजर रख दिया है। बाबा गर्मी निकालने की बात कहते हैं, इस चुनाव में जनता उनका भाप निकाल देगी। ये शिलान्यास करने वाले बाबा मुख्यमंत्री हैं।

गर्मी निकालने वाले बाबा की जनता निकालेगी भाप : अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा कि, भाजपा सरकार में 69 हजार शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है, इस घोटाले में हम पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे। महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण सपा सरकार देगी। जनजातीय लोगों को सामाजिक और आर्थिक लाभ देंगे। उनको समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश ने कहा कि जितना समर्थन मुझे यहां मिलता दिखाई दे रहा है, मैं यह कह सकता हूं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है।

भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ दुख और तकलीफ दी : अखिलेश यादव

इस दौरान मंच पर अखिलेश यादव से हाथ मिलाने और सेल्फी लेने को लेकर भगदड़ मच गई। सपा के कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इससे भगदड़ मच गई और पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

इस बार कौन होगा हैदरगढ़ का कर्णधार?

Next Post

किसानों के लिए योगी सरकार ने किया काम : रमापति राम त्रिपाठी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
ramapati tripathi

किसानों के लिए योगी सरकार ने किया काम : रमापति राम त्रिपाठी

यह भी पढ़ें

Reliance Retail

रिटेल बिजनेस में 20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचने की हो सकती है डील

10/09/2020
kidnapped

बगीचे में खेल रहे बच्चे को बाइक सवार लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

09/01/2021
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए: विष्णुदेव साय

14/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version