• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“बुलडोजर बाबा” के बाद एमपी में “बुलडोजर मामा”

Writer D by Writer D
21/03/2022
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से प्रचारित किया गया और चुनाव परिणाम के दिन बुलडोजर के साथ जश्न भी मनाया गया। यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ‘बुलडोजर मामा’ (Bulldozer Mama) बताया जा रहा है।

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास पर एक होर्डिंग लगवाया है, जिसमें उन्होंने शिवराज को ‘मामा बुलडोजर’ (Bulldozer Mama) बताते हुए लिखा है कि ‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा।’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अपराधियों के प्रति बेहद सख्त रुख अपनाया हुआ है। गंभीर किस्म के अपराध करने वाले हर अपराधी के घरों में बुलडोजर से अवैध हिस्से गिराए जा रहे हैं। सोमवार को सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपितों के घरों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया।

शिवराज ने माफियाओं को दी चेतावनी, कहा- मामा फॉर्म में है, गड़बड़ की तो जमीन में गाड़ दूंगा

इससे एक दिन पहले ही श्योपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के तीन आरोपितों के मकानों को बुलडोजर से जमींदोज किया गया था। साथ ही एक आरोपित के खेतों की फसल को भी जेसीबी से नष्ट कराया गया था।

दो दिन पहले रायसेन में हुई सांप्रदायिक विवाद की घटना के बाद इसमें शामिल अपराधियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर भी सोमवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर मामा के रूप में पेश किया गया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को ही अपने आवास पर होर्डिंग लगवाया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर मामा बताया गया। होर्डिंग में मुख्यमंत्री चौहान की फोटो के साथ लिखा है-‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा।’ इसके नीचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना स्वयं का फोटो भी हार्डिंग में लगवाया है।

 

Tags: bhopal newsBulldozer Mamamadhya pradesh newsmp newsshivraj singh chahun
Previous Post

Bihar Diwas: बिहार के Real Heroes ये, संवार रहे भविष्य

Next Post

योगी ने पुष्कर सिंह धामी को फोन कर दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post

योगी ने पुष्कर सिंह धामी को फोन कर दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

weather updates

बंगाल पहुंचा तूफान यास, यूपी के जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

26/05/2021
murder

बैंक के फील्ड आफीसर हत्याकांड का खुलासा, बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार

27/02/2022

इटावा : कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version