Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गालीबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी पर एक्शन, अवैध निर्माण पर चला नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर

Shrikant Tyagi

Shrikant Tyagi

नोएडा। नोएडा अथॉरिटी की टीम ने ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है।

आरोपी त्यागी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। आरोप है कि आरोपी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण की शिकायत 2019 से सोसाइटी में रहने वाले लोग कर रहे थे, लेकिर अपने रसूख के चलते आरोपी कब्जा हटाने को तैयार नहीं था। लेकिन आज जब त्यागी का अवैध निर्माण हटाया गया तो सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं ने तालियां बजाकर अथॉरिटी की कार्रवाई का स्वागत किया।

खाटूश्यामजी मेले में मची भगदड़, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

उधर, नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। नोएडा पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version