Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं थम रहीं कांग्रेस की मुश्किलें, पहले राहुल की गई सदस्यता, अब मुख्यालय पर चला बुलडोजर

Congress

congress

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कहो गई तो वहीं दूसरी ओर तरफ दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस (Congress) के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर चल गया है। PWD के बुलडोजर ने अतिक्रमण पर तोड़फोड़ कर दी है। कैमरा पर सामने नहीं आने की शर्त पर डिमोलिशन के लिए आए दस्ते के एक कर्मचारी ने बताया कि अतिक्रमण कर दफ्तर की सीढ़ियां बनी हुई हैं।

दीन दयाल उपाध्याय रोड की तरफ कांग्रेस (Congress) के निर्माणाधीन हेडक्वार्टर की सीढ़ियां लोगों के पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर बनी हुई हैं, इसीलिए PWD ने सर्वे के बाद यहां एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है, उसी के तहत तोड़फोड़ की गई है।

राहुल गांधी को बड़ा झटका, निरस्त हुई लोकसभा सदस्यता

बता दें कि आज राहुल गांधी की आज लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। गुजरात की सूरत कोर्ट ने उनको मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके बाद राहुल को 2 साल सजा सुनाई गई। आज उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गई।

दरअसल राहुल वायनाड से सांसद थे। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद आज ही कांग्रेस (Congress) के मुख्यालय पर भी बुलडोजर चल गया है। इस कांग्रेस (Congress) पर दोहरे एक्शन की तरह देखा जा रहा है।

Exit mobile version