• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुल्डोजर से अखिलेश को सबसे ज्यादा परेशानी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मैनपुरी, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। दूसरी तरफ अपराधियों और माफियाओं पर ढूढ़-ढूढ़ कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जब बुलडोजर का जिक्र होता है। तो सबसे ज्यादा परेशानी अखिलेश यादव को होती है। वह इसलिए होती है क्योंकि उनको लगता है कि उनके इत्र वाले मित्र ने जो कई पीढ़ियों के लिए पैसा इकट्ठा किया था, उन पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें कंगाल करके सड़कों पर छोड़ देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जब प्रदेश में हर तरफ विकास हो रहा है। सारी समस्याओं का समाधान हो रहा है तो परेशानी उन्हें (सपा) है। वह इसलिए क्योंकि उन्हें यह नहीं पच रहा है कि जनता का काम हो उनके काम में रुकावट आए। यही बात मैं कहने के लिए यहां आया हूं। आज सड़क बन रही है। बिजली मिल रही है। गरीब को मकान मिल रहा है।

किसान को सम्मान मिल रहा है। नौजवान के लिए रोजगार भी है। नौजवान के लिए टेबलेट और स्मार्टफोन की भी व्यवस्था की गई है। स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल हो या इंजीनियरिंग का छात्र, सबको टेबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं। इससे भी समाजवादी पार्टी को बड़ी परेशानी है। हमने तय किया है कि अभी तो एक करोड़ नौजवान को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जा रहा है। अगले पांच साल में दो करोड़ों युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देंगे।

नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी : सीएम योगी

हर घर नल की योजना चला रहे हैं। समाजवादी पेंशन के नाम पर पिछली सरकार ने घोटाला किया। हमारी सरकार आई 12 हजार रुपये सालाना वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन दे रही है। पहले पिछली सरकारें पेशेवर अपराधियों, माफियाओं को सरकारी हेलीकॉप्टर पर घुमाती थीं। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पहले के मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर बुलाकर सम्मानित करते थे। कर्फ्यू लगाते थे। अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है। अब शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती है। आज हर कांवड़िया हर-हर बम-बम के नारे लगाते हुए चलते हैं। पेशेवर अपराधियों को जेल के अंदर डाला जा रहा है। या फिर उन्हें इस लायक कर दिया गया है कि वह प्रदेश की सीमा के अंदर ही नहीं आ पाएंगे।

उप्र की हर बहन-बेटी कह रही है यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी : पीएम मोदी

पहले के लोग गरीबों का राशन खा जाते थे। सड़क का पैसा खा जाते थे। बिजली का पैसा खा जाते थे। वृद्धजन, विधवा महिलाओं का पेंसन खा जाते थे। गरीबों के मकान को हड़पने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। वह इसलिए क्योंकि हम एक-एक को ढूंढ करके योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। दूसरी तरफ अपराधियों और माफियाओं पर ढूंढ-ढूंढ कर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। जब बुल्डोजर का जिक्र होता है। तो सबसे ज्यादा परेशानी अखिलेश जी को होती है। वह इसलिए होती है क्योंकि उनको लगता है इत्र वाले मित्र ने कई पीढ़ियों के लिए पैसा इकट्ठा किया था, वह उन्हें कंगाल करके सड़कों पर छोड़ देंगे।

आजम खान बाहर होंगे तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैनपुरी में चार विधानसभा सीटें हैं। यह चार की चारों सीटें भाजपा की झोली में आनी चाहिए। आज गरीबों को मकान, शौचालय, रसोई गैस, बिजली का कनेक्शन मिल रहा है। यह कार्य इसलिए हो पा रहा है क्योंकि आप लोगों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजा था। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बजे तक 40 फ़ीसदी मतदान हुआ है। अगर यही औसत रहा तो शाम छह बजे तक यह 75 फ़ीसदी तक पहुंचेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनाएंगे तो सबको योजनाओं का लाभ मिलेगा। सबका विकास होगा और माफियाओं पर बुल्डोजर भी चलेगा।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

इस दिन जारी होगा UPTET 2021 का रिजल्ट, यहां करें चेक

Next Post

वोट की चोट से जोरदार तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
cm yogi

वोट की चोट से जोरदार तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Gyanvapi case

ज्ञानवापी केस में बड़ा झटका, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की याचिका खारिज

08/08/2023

भारत में चीनी घुसपैठ के बारे में झूठ बोलने वाले लोग देशभक्त नहीं : राहुल

27/07/2020

एनी बुलियन कंपनी के संचालक की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version